फागोत्सव में कलाकारों ने मचाई धमाल

जयपुर। संचार जगत समाचार पत्र की ओर से जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब सभागार में  फागोत्सव एवं विशिष्ट जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम  भारतीय कला मंडल डीग के अशोक शर्मा एंड पार्टी ने आईसीसीआर की ओर से प्रस्तुत मयूर नृत्य एवं फूलों की होली की मनोहारी प्रस्तुति से सभी दर्शकों को होली के रंग में रंग दिया फागुन की मस्ती से सराबोर इस कार्यक्रम में लखनऊ घराने की कत्थक नृत्यांगना में  मेहा झा ने  शंकर भगवान की नृत्य संरचना को बड़े ही भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत कर भरपूर प्रशंसा पाई इसके साथ ही कार्यक्रम का आगाज जयपुर संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कथक नृत्य से हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी,अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पीसी शर्मा, पूर्व महापौर शील धाभाई, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन अशोक पांड्या,  राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा एंटी करप्शन के एडीजी श्री सौरभ श्रीवास्तव शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार एलसी भारतीय पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक ने विविध क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले प्रदेश के प्रतिष्ठित लोगों  को गौरव रत्न   सम्मान प्रदान किया सम्मान में माला एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।
- इनका हुआ सम्मान
पद्मश्री अर्जुन प्रजापति, पदम श्री गुलाबो सपेरा, पद्मश्री मोइनुद्दीन खान, पंडित महेश दत्त रामायणी, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, डॉक्टर मधु भट्ट तैलंग, डॉक्टर ज्योति भारती गोस्वामी, पंडित राजकुमार जबड़ा, पंडित रूप सिंह शेखावत, वासुदेव भट्ट, नरेंद्र रावत, डॉ कपिल देव गर्ग, डॉ मनीष जैन, पंडित आलोक भट्ट, कुमार गिरिराज शरण, श्रीराम शर्मा, गोपाल भारती, परिणीता शर्मा, परमेश्वर कथक, सांवरमल कथक, मेहा झा, बनज कुमार बनज,  मोहम्मद वकील, गुलजार हुसैन, सूरज सोनी, कृष्ण गोपाल डांगी को गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक राहुल गौतम ने सभी का आभार जताया।