फागोत्सव में विविध क्षेत्रों की हस्तियां होंगी सम्मानित

फागोत्सव 1 मार्च को
जयपुर। संचार जगत की ओर से पिंकसिटी प्रेस क्लब सभागार में रविवार 1 मार्च को शाम 5 बजे फागोत्सव एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राहुल गौतम ने बताया कि इस अवसर पर ब्रज के एक दर्जन कलाकार मयूर नृत्य एवं फूलों की होली और महारास की सरस प्रस्तुति देंगे। वही कार्यक्रम का आगाज लखनऊ घराने की कत्थक नृत्यांगना मेहा झा के कत्थक से होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विख्यात गायक सांवरमल  कत्थक का गायन होगा। उनके साथ तबले पर परमेश्वर कत्थक संगत करेंगे। कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान कायम करने वाली प्रमुख हस्तियों को "गौरव रत्न"  सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में  कला संस्कृति जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में पत्रकारों परिजन भी शिरकत करेंगे।